• Fri. May 9th, 2025

मथुरा के जवान का निधन, त्रिपुरा में था तैनात

ByVijay Singhal

Apr 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना नौहझील स्थित गांव मुड़िलिया निवासी दिनेश कुमार का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश 2008 से त्रिपुरा रिजर्व बटालियन में तैनात थे। रविवार की सुबह फोन पर यह दुखद खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उनकी 13 वर्षीय बेटी पल्लवी और 11 वर्षीय बेटा रोहित पिता की मृत्यु की खबर सुनकर बिलख पड़े। दिनेश कुमार के परिवार में पत्नी पूजा देवी, माता बलवीरी देवी, पिता विक्रम सिंह और उनके दो बच्चे हैं। दिनेश कुमार 2008 में त्रिपुरा पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे त्रिपुरा स्टेट रायफल में टीएसआर के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी जुटाई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.