• Sun. Apr 26th, 2026

1180 छायादार- फलदार पौधे लगाने वालो को मथुरा डीएम ने दिए 28 शस्त्र लाइसेंस

ByVijay Singhal

Apr 24, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में पर्यावरण को स्वच्छ बनाये जाने हेतु वृक्षारोपण में पहल करते हुए जनपद के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों से लाइसेंस का नवीनीकरण कराने पर तथा वृद्धावस्था वारिसान एवं मृतक वारिसान के आधार पर लाइसेंस स्वीकृत किये जाने सम्बन्धी पत्रावलियों में 22 अप्रैल 2025 तक 1180 छायादार / फलदार पौधे रोपित कराये जा चुके है तथा विरासत के आधार सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने पर 28 शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत किये है। इस संबंध में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक पर्यावरण (वन, वन्यजीव, झील, नदी इत्यादि) की रक्षा को संविधान में देश की जनता के मौलिक कर्तव्य के रूप में शामिल किया गया है। हम सभी को पौधारोपण एवं पर्यावरण की रक्षा करने के हरसंभव उपाय करने चाहिए। पृथ्वी के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। इसके लिए सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए।श्री सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पेड़ लगाने के नाम से विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं।पर्यावरण एवं जलवायु को बेहतर करने के उद्देश्य रहता है। सभी जनपद वासी शामिल होकर इसे सफल बनाएं। साथ ही इस पेड़ को अपने मातृतुल्य सम्मान देते हुए उसकी देखभाल करें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि पेड़ों को लगाने में ऐसी जगह का चयन करें, जहां आप उसकी देखभाल बेहतर तरीके से कर सकें। डीएम ने कहा कि बीते ग्रीष्म ऋतु में तापमान बहुत ज्यादा रहा यह भी हमारे पर्यावरण में हो रहे असंतुलन की ओर इशारा करता है। कभी ज्यादा बारिश होना तो कभी बिलकुल बारिश न होना, इसी प्रकार शीत ऋतु में काफी बदलाव दिखाई देना यह सभी पर्यावरण असंतुलिन की ओर इंगित करता है। उन्होंने वृक्षारोपण करने वाले सभी व्यक्तियों से कहा कि वृक्षारोपण की सफलता के लिए वृक्षारोपण पश्चात उसकी नियमित रूप से देखभाल की जाए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.