हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रशांत शर्मा
मथुरा। अयोध्या के भव्य-दिव्य मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर मथुरा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी। एसएसपी ने सभी छोटे-बड़े करीब 700 मंदिरों पर पुलिस बल तैनाती के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर निगाह रखने के लिए सर्विलांस टीम को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, ड्रोन से शहर की निगरानी का जिम्मा एसपी सिटी को सौंपा गया है। अधिकारियों द्वारा लगातार होटल, आश्रम, गेस्ट हाउस में चेकिंग की जा रही है। जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर खासा इंतजाम किए गए हैं। शाही ईदगाह मस्जिद वाले मार्ग पर सिर्फ स्थानीय लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहां के स्थानीय निवासियों के रिश्तेदारों को जांच-पड़ताल के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा बांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिये निगाह रखी जा रही है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी थानों के इंस्पेक्टरों को सख्त हिदायत है कि वह अपने-अपने इलाके के होटल, गेस्ट हाउस, सराय, आश्रम आदि में आने-जाने वालों पर निगाह रखें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
