• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा ध्रुव घाट पर ध्रुववेश्रर नाथ पर पहला सावन को फूलों से सजाया

ByVijay Singhal

Jul 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धुर्व घाट पर उमाशंकर शर्मा, कल्लन पंडित ने ध्रुव घाट पर ध्रुवेश्रर नाथ महादेव के मंदिर को सजाया गया।सावन के पहले सोमवार के लिए सोमवार को दिनभर शिवालयों में सजावट व सफाई का कार्य चलता रहा। मंदिरों को पुष्पों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। धुर्वेश्रर नाथ महादेव मंदिर के अध्यक्ष उमाशंकर उर्फ कल्लन पंडित ने बताया कि श्रावण के पहले सोमवार के लिए सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया। आराध्य के अभिषेक एवं विशेष शृंगार की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। रविवार देर रात 2.30 बजे पंचामृत से धुर्वेश्रर नाथ महादेव का अभिषेक शुरू हो गया। सुबह पांच बजे मंगला आरती की गयी। शाम छह बजे शृगार के पूर्ण दर्शन रात के 12 बजे तक होंगे। रात 12 बजे महा आरती की की गई।
धुर्वेश्वर महादेव मंदिर के कल्लन पंडित , उमाशंकर ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे शिव भक्तों को मंगला आरती के दर्शन इसके बाद दोपहर दो बजे तक निरंतर पंचामृत एवं जलाभिषेक होगा। दोपहर दो बजे मंदिर के पट बंद हो गए। इस बीच धुर्वेश्रर नाथ का शृंगार हुआ और फूल बंगला सजाया गया। शाम चार बजे से रात्रि 11 बजे तक आराध्य के शृंगार दर्शन हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.