• Mon. May 25th, 2026

मथुरा के कप्तान ने जीता टॉस, चतुर्वेदी इंटरनेशनल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भिड़ंत

ByVijay Singhal

Nov 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मुकुंदपुर रोड स्थित अलंकार स्टेडियम में मंगलवार को चतुर्वेदी इंटरनेशनल चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ।  मथुरा और मुंबई के बीच शुरू हुए मैच से चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। टूर्नामेंट में मथुरा के साथ ही दुबई और मुंबई की टीम हिस्सा ले रही हैं। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर ट्रॉफी का अनावरण किया। राष्ट्रगान के बाद मथुरा और मुंबई के बीच टॉस हुआ, जिसमें मथुरा के कप्तान राहुल चतुर्वेदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मुंबई के कप्तान मयूर चतुर्वेदी ने कहा कि निर्धारित 20 में उनका लक्ष्य रहेगा कि टीम 250 रन से ऊपर का स्कोर खड़ा करे। ओपनिंग करने के लिए मुंबई की ओर से गोपाला और स्कंद उतरे। महेश पाठक ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य है कि चतुर्वेदी समाज के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले और अपनी पहचान बनाने के साथ ही समाज का नाम रोशन करे। इस मौके पर गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, शिव कुमार चतुर्वेदी, सोमनाथ चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, संजय चतुर्वेदी और नीरज चतुर्वेदी आदि रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.