• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा। राया रोड गांब गोसना में ग्रामीणों ने महापंचायत कर नशे के खिलाफ भरी हुंकार, 2100 के जुर्माने पर बनी सहमति

ByVijay Singhal

Jan 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना यमुनापार लक्ष्मीनगर राया रोड़ पर स्थित गांव गौसना में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर महापंचायत की। जिसमें सभी ग्रामीणों ने शपथ ली कि गांव को नशा मुक्त किया जाय। गांव में आएं दिन नशा के कारण घटनाएं होती रहती हैं। जिससे छुटकारा पाने के लिए ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क परिसर में एकत्रित हो कर महापंचायत की। गांव गौसना में प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार एवं थाना जमुनापार निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में महापंचायत बैठाई गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि गांव के अंदर कोई युवक नशाखोरी नहीं करेगा। गांव में कोई व्यक्ति नशा से संबंधित सामग्री नहीं बेचेगा। प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया गांव में नशा मुक्ति कमेटी बनाई गई है। जिसमें गांव के युवाओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर गांव का कोई भी व्यक्ति एवं युवा नशा करते कहीं देखा जायेगा तो कमेटी उस पर 2100 रुपये का दंड लगाएगी। अगर कमेटी का कोई पदाधिकारी या सदस्य नशा करते पाया जायेगा तो कमेटी उससे दो गुना जुर्माना वसूलेगी। थाना निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने कहा कि गांव द्वारा लिया गया निर्णय बहुत ही अच्छा है। जिससे गांव की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा। शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। नशे से होने वाली घटनाएं भी बंद हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पुलिस बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाएंगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.