• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा। युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर रहा रोटरी सेंट्रल

ByVijay Singhal

Jan 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। युवाओं को नेतृत्व क्षमता प्रदान करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब (मथुरा सेंट्रल) द्वारा ‘रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा ९ से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार की सायंकाल को गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन पर हुआ। रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3110 के मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड (आरवाईएलए) दुनिया भर के रोटरी क्लबों द्वारा समंवित एक नेतृत्व कार्यक्रम है। हर साल हजारों युवाओं को इस में भाग लेने के लिए चुना जाता है। रोटरी क्लब और रोटरी डिस्ट्रिक्ट प्रतिभागियों के सभी खर्चों को वहन करते हैं। मंडलाध्यक्ष नियुक्त नीरव निवेश ने बताया की इस बार जोन ए के तहत आगरा, मथुरा, अलीगढ़ एवं हाथरस के विभिन्न स्कूलों से लगभग 100 छात्र चयनित करके बुलाए जा रहे हैं। रायला चेयरमैन नीलेश टेंटीवाला ने बताया कि विभिन्न विषयों कॉंफिडेंस बिल्डिंग टीम, डीमिस्टिफाइंग द स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया, टाइम मैनेजमेंट, चूसिंग राइट कैरियर, स्काई इस द लिमिट, टेक्नोलॉजी वुड डिफाइन योर फ्यूचर, डेवलपिंग अनशकेबल फेथ, लीडरशिप पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। अध्यक्ष नरेश वर्मन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नृत्य, गायन एवं विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इस दौरान क्लब के सचिव सोनल अग्रवाल, को चेयरमैन रुचि अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, दीप्ति टेंटीवाल, अंकुर कुलश्रेष्ठ, केडी अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, गौतम गोयल, अपूर्व अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.