हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा दो दिवसीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी श्रीमती सरोज पाठक की स्मृति में आयोजित जनपदीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आयोजन का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा किया गया।एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा ने श्रीमती सरोज पाठक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया । इस के बाद जिला ऐथ्लैटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पाठक ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया एवं डॉ दलवीर सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का बैज अलंकरण किया गया। इस अवसर पर मैदान को पवित्र करने के लिए मशाल प्रज्वलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्वलित कर सबसे पहले राज्य स्तरीय खिलाड़ी नेहा राघव के हाथों में सौंपी । खिलाड़ियों के मार्च पास्ट में परमेश्वरी धानुका देवी विधा मंदिर के बैंड टोली ने ध्वनि बजा कर सब का मन मोह लिया। इसके बाद आरकेडियन पब्लिक स्कूल, परमेश्वरी धानुका देवी स्कूल, श्री जी बाबा विद्यालय,बिरला स्कूल के खिलाड़ियों ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगा कर मैदान को पवित्र किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर प्रदेश स्तर पर गोला फेंक में न्यू रिकार्ड बनाने वाली नेहा राघव को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव का बैज अलंकरण डॉ राजेंद्र सिसोदिया द्वारा किया गया । श्री जी विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता का बैज अलंकरण जिला ऐथ्लैटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र सिसोदिया, जिला ओलिंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, कबड्डी सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, परमेश्वरी धानुका देवी स्कूल के खेल अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, अनूप चौधरी, डॉ बविता ,जय प्रकाश , नितिन शर्मा कमल किशोर, अमित सिंह, प्रीति चौधरी, विश्वेंद्र सिंह सोलंकी, मनोज ,हरीश गौतम, विष्णु भारद्वाज ,नरेंद्र सिंह ,शैलेंद्र ,सुनील, आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन जिला ऐथ्लैटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव डॉ पद्म सिंह द्वारा किया गया। जिला ऐथ्लैटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
