हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मसानी बाईपास लिंक रोड पर रेलवे लाइन के पास स्थित श्री सेवा दास आश्रम में दीन मे दीनानाथ संस्था के द्वारा इस समय बेटियों को जूडो कराटे की निशुल्क ट्रेनिंग दिलाई जा रही है । बच्चियों में अत्यंत उत्साह है।वे अत्यंत प्रसन्न हैं। एक बच्ची से जब पूछा गया तो बच्ची ने प्रसन्नता व्यक्त कहा कि दीन मे दीनानाथ संस्था द्वारा अत्यंत अच्छा कार्य कर रही है। संस्था की वजह से ही हम सब कराटे सीख पा रही हैं। दीन मे दीनानाथ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं राजेश अग्निहोत्री भागवत प्रवक्ता ने बताया कि एक दिन हमारे मन में विचार आया कि ऐसी बेटियां जो धन खर्च करके कराटे सीखने के लिए सक्षम नहीं हैं ऐसी बेटियों को जूडो कराटे की ट्रेनिंग निशुल्क दिलाने का विचार किया। संस्था का उद्देश्य है कि बेटियों को सशक्त बनाया जिससे वे विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें ।जूडो कराटे एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से व्यक्ति शारीरिक और बौद्धिक दोनों प्रकार से विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकताहै।
