हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे में भागते हमलावरों पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ जान से मारने के प्रयास में मुकदमा तो दर्ज किया है। साथ ही लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति भी की है। फायरिंग करने वाले पर हमला करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने हाईवे थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुरम निवासी अशोक कुमार सोमवार दोपहर ढाई बजे संस्कार पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में पढ़ने वाले अपने बेटे को लेने जा रहे थे। तभी उनके ऊपर आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश युवकों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी डंडों से उनकी पिटाई लगाई। अशोक कुमार ने अपनी जान बचाने के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली तो सभी भागने लगे। भागते हुए हमलावरों पर उन्होंने फायर कर दिया। गोली वसंत कुंज निवासी रोहित के पैर में लगी और वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर रोहित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी के मुताबिक भागते हुए हमलावरों पर गोली चलाना आत्मरक्षा की श्रेणी में नहीं आता है। इसलिए अशोक कुमार के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, आधा दर्जन नाबालिग हमलावरों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक पर हमला कराने वाला उसकी साली का पुत्र है। कुछ समय पूर्व अशोक की साली की मौत हो गई थी। इसके लिए साढ़ू और उसका बेटा उसे जिम्मेदार मानते हैं। इसी के चलते साढू के बेटे ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला किया। पुलिस ने रिवाल्वर के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी से संस्तुति की है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes