हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप्र पुलिस में भर्ती के लिए 18 फरवरी को हुई लिखित परीक्षा के दौरान वृंदावन के हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज से पकड़े गए सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सॉल्वर को अपने स्थान पर परीक्षा देने को बैठाया था। पुलिस सोमवार को उसे जेल भेजेगी।
इंस्पेक्टर वृंदावन रवि त्यागी ने बताया कि हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज में राजस्थान के डीग का निवासी दिनेश चंद्र शर्मा, शेर सिंह नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने को दूसरी पाली में 18 फरवरी को पहुंचा था। गेट पर चेकिंग के दौरान बायोमेट्रिक से वह पकड़ में आया था। केंद्र पर्यवेक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दिनेश चंद्र शर्मा के बयानों में शेर सिंह नाम का मूल अभ्यर्थी होने का खुलासा हुआ था। पुलिस ने विवेचना के दौरान उसे भी मुकदमे में आरोपी बनाया। रविवार को शेर सिंह को पकड़ लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल में दाखिल किया जाएगा।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes