हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मगोर्रा थाने की कोली बस्ती में बच्चों के लेनदेन के विवाद में बड़ों के बीच बखेड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार को भेजा। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। थाना मगोर्रा की कोली बस्ती निवासी राजू और प्रेम सिंह पक्ष में मंगलवार देर शाम बच्चों के रुपयों के लेनदेन को लेकर कोली बगीची के समीप कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच बचाव करते हुए विवाद को शांत करा दिया। इसके बाद कोली बस्ती में फिर से दोनों पक्षों के बीच रात को विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों की ओर से लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में नौ लोग घायल हो गए। राजू पक्ष से आकाश, मनीष, दीपक, मंजू, कुंजी घायल हुए। वहीं, प्रेमसिंह पक्ष से ब्रजेश व टीकम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अराजकों को खदेड़ते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि झगड़े को लेकर दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
