हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कैंट काली मंदिर में 7वां पंचकुंडीय सहस्र चण्डी यज्ञ 12 जनवरी से 20 जनवरी तक होगा। महंत दिनेश चतुर्वेदी नोघर वाले ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यज्ञ का शुभारंभ विश्राम घाट-श्रृंगार घाट पर 12 जनवरी की सुबह 9 बजे से सभी यजमानों को यज्ञाचार्य विद्वानों द्वारा देह शुद्धि कराने के साथ होगा। उसके बाद दसविधि स्नान व यमुना जी का पूजन होगा। तत्पश्चात धूमधाम से काली जी व कलश शोभायात्रा घाट से प्रारम्भ होगी और दोपहर में मंदिर पर पहुंचेगी। यज्ञाचार्य देवदत्त चतुर्वेदी शास्त्री देवों पण्डित के निर्देशन में 31 विद्वानों द्वारा यजमानों से वेदाक्त विधि से स्थापन पूजन एवं यज्ञ शुरू होगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 2 बजे तक दुर्गा सप्तसती के तीन पाठ किये जायेंगे। सायं 4 बजे से हवन यज्ञ किया जाएगा। 56 ब्राह्मण मंत्रोच्चारण करेंगे। 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे पूर्ण आहूति होगी। सायं विविध व्यंजनों का भोग लगेगा और भण्डारा भोग। वार्ता में रमन टण्डन, पंडित कपिल शास्त्री, बलवीर सिंह सोलंकी, अन्नू चतुर्वेदी, प्रेमी आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
