• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा। बरसाना में राधा अष्टमी की तैयारी पूरी,1100 किलो पंचामृत से होगा अभिषेक

ByVijay Singhal

Sep 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्री कृष्ण की आर्घ्य शक्ति राधा रानी के प्रगट उत्सव के लिए ब्रज भूमि पलक पांवड़े बिछाए तैयार है। राधा रानी की नगरी बरसाना में श्री जी मंदिर को बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। यहां शनिवार की सुबह 1100 किलो पंचामृत से अभिषेक किया जायेगा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के 15 दिन बाद राधा रानी का प्रगट उत्सव मनाया जाता है। राधा अष्टमी के दिन मनाए जाने वाले इस उत्सव को प्रमुखता से बरसाना ,वृंदावन और रावल में मनाया जाता है। बरसाना में ब्रह्म मुहूर्त में राधा रानी का अभिषेक किया जाता है। जिसके दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। राधा रानी के प्रगट उत्सव पर महा अभिषेक किया जायेगा। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य गोस्वामी समाज के गुरु नारायण भट्ट स्वामी जी के वंशजों की मौजूदगी में श्री जी मंदिर में लाडली जी का अभिषेक ब्रह्म मुहूर्त में किया जायेगा। 1100 किलो दूध,दही, घी, शहद और शक्कर से राधा रानी का महा अभिषेक होगा। राधा रानी के अभिषेक के बाद उनको मोती जड़ित पोशाक धारण कराई जाएगी। मंदिर के पुजारी प्रवीन गोस्वामी ने बताया राधा रानी को जन्म के बाद पीली पोशाक धारण कराई जाती है। 1 लाख रुपए कीमत की बनी यह पोशाक जरी पर मोती जड़ कर बनाई है। ब्रज के कारीगरों द्वारा यह पोशाक 15 दिन की मेहनत कर तैयार की गई है। मंदिर के पुजारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रात 11 बजे से होगी। पहले गुरु परिवार आएगा जिन्हें फूलों की बरसात और शहनाई की मधुर ध्वनि के साथ मंदिर तक लाया जाएगा। यह गुरु परिवार नारायण भट्ट जी के वंशज हैं वह है। नारायण भट्ट जी ने लाडली जी का प्राकट्य किया था। इसके बाद श्री जी महल में रात 2 बजे समाज गायन होगा। उसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे महाअभिषेक होगा। एक घंटे तक अभिषेक चलेगा फिर आधा घण्टे बाद मंगला आरती होगी और फिर मंदिर के पट सुबह साढ़े 7 बजे तक बंद कर दिया जायेगा। साढ़े 7 बजे श्रृंगार आरती होगी और डेढ़ बजे तक बधाई गायन होगा और बधाई लुटाई जायेगी। राधा अष्टमी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बरसाना को 7 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जोन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक और एडीएम रहेंगे। जबकि सेक्टर के प्रभारी सीओ और एसडीएम रहेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में 2000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जायेगी। बरसाना में 74 बैरियर रहेंगे इसके अलावा 39 पार्किंग बनाई गई हैं। 7 वॉच टावर से पुलिस कर्मी मेला पर नजर रखेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.