हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर पुल के पास बुधवार रात एक ट्रक क्लीनर को किसी वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी। युवक की तीन माह बाद शादी होनी थी। इस घटना के बाद से परिवार में गम का माहौल है। अंकित (25) पुत्र स्वः राजकुमार निवासी मीरा विहार, जमुनापार पेशे से ट्रक क्लीनर था। परिवार में दो भाई हैं, जिनमें अंकित बड़ा था। बुधवार रात वह लक्ष्मीनगर पुल से आगे ट्रक के पहियों के चेक कर था। तभी पास से गुजरे किसी वाहन ने रौंद दिया। मां बबीता देवी ने बताया कि बेटे की शादी दाऊजी की एक लड़की से तय कर दी थी। देवोत्थान पर शादी प्रस्तावित थी। इस हादसे ने परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। जमुनापार थाने के इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
