हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। मांट में पुलिस-प्रशासन ने नाबालिग की शादी को रुकवा दिया। मामला थाना के गांव नगला अलिया का है। पुलिस ने परिजन से यह लिखवा कर ले लिया कि वह नाबालिग की शादी बालिग होने पर ही करेंगे, तब जाकर मामला शांत हुआ।थाना मांट के गांव नगला अलिया में ओंकार सिंह की दो बेटी सपना और गीता की शादी थी। बरात थाना बलदेव के गांव नंदू गढ़ी से आ रही थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। छोटी बेटी नाबालिग है, इसकी सूचना किसी ने एसडीएम को दे दी। मांट पुलिस मौके पर पहुंची और शादी को रुकवाने की बात कही। परिजन ने जब पूछा तो पुलिस ने बताया कि ओंकार सिंह की छोटी बेटी गीता की उम्र 16 वर्ष है और नाबालिग है। उसकी शादी की जा रही है, पर यह नहीं हो सकती है ऐसा निर्देश एसडीएम द्वारा दिया गया है। मामले में परिवार के लोगों ने एक-दूसरे से बात की और नाबालिग की शादी न करने की बात कहते हुए पुलिस को लिख कर भी दिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने लिख कर दिया है कि नाबालिग की शादी बालिग होने पर की जाएगी। वह फिलहाल बड़ी बेटी का विवाह कर रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
