• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। बलदेव में छह वाहन चोर चढ़े हत्थे, 10 बाइक-स्कूटी बरामद

ByVijay Singhal

Feb 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव पुलिस ने छह वाहन चोर पकड़े हैं। इनके कब्जे से चुराई गई करीब 9 बाइक, एक स्कूटी और हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी और टीम ने वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए यदुवीर उर्फ मूला निवासी विधिपुर, सादाबाद, सुधीर निवासी विधिपुर रोड मोहल्ला चावड़ बिसावर, देवेंद्र उर्फ देवा निवासी विधिपुर, सादाबाद, राजेंद्र निवासी विधिपुर सादाबाद, गिरीश शर्मा निवासी मोहल्ला मुकुंदपुरी बिसावर, सादाबाद और बिट्टू उर्फ विश्वेंद्र निवासी नगला छत्ती सादाबाद हैं। इनके पास से चुराई गई 9 बाइक, एक स्कूटी और एक तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इनके पास से फर्जी आरसी, फर्जी आरसी की फोटो कॉपी भी मिली है। यह फर्जी आरसी तैयार करके 5 से 7 हजार रुपये में चोरी की बाइक बेच दिया करते थे। टीम में दरोगा प्रविंद्र कुमार, राकेश कुमार गिरि और हरिओम त्यागी टीम में शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.