• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा। व्रन्दावन के चंद्रोदय मंदिर में नौका रूपी कुंज में विराजमान हुए भगवान,भक्तों ने किए दर्शन

ByVijay Singhal

Nov 5, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर में तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव का शुभारंभ देव उठावनी एकादशी पर हुआ। उत्सव के पहले दिन देर शाम भगवान को नौका में विराजमान कर मंदिर परिसर में यमुना स्वरूप बनाए सरोवर में बिहार कराया गया। इस उत्सव में सर्वप्रथम भगवान राधा वृंदावन चंद्र के श्री विग्रह निज मंदिर में पालकी में विराजमान किया गया। इसके बाद उनको पालकी के माध्यम से मंदिर प्रांगण स्थित यमुना स्वरूप कल्याणी के निकट लाया गया। इसके पश्चात उन्हें नौका रूपी कुंज महल में विराजमान कर, नौका विहार कराया गया। श्री राधा वृंदावन चंद्र के इस दिव्य एवं मनोहारी रूप के दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड पड़ी। कार्तिक उत्सव के अवसर पर इस्कॉन बंगलौर के विभिन्न केंद्रों से अनेकों भक्त गण उत्सव में शामिल होने के लिए वृंदावन पहुंचे। इस उत्सव में भक्तों द्वारा मंदिर प्रांगण, कल्याणी एवं नौका को विभिन्न प्रकार के पुष्पों का चयन कर, बडे़ ही मनोहर रूप में सजाया गया। देसी विदेशी फूलों से सुसज्जित नौका में विराजमान भगवान की छवि मनोहारी लग रही थी। नौका विहार के दौरान विभिन्न प्रकार के पुष्पों से आच्छादित नौका पर विराजमान ठाकुर जी के दर्शन कर, हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। भक्तिमय इस वातावरण में सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण, श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र की जय जयकार से गुंजायमान हो उठा। शयन आरती के दौरान भक्तों ने दामोदर अष्टकम का गान करते हुए, राधा वृंदावन चंद्र के समक्ष दीप दान कर शुभाशीष प्राप्त किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र कर्नाटक, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों से भक्त गण उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.