हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के गांव सिहोरा में सोमवार सुबह करीब नौ बजे चाचा बुद्धी सिंह से भतीजे कृष्ण गोपाल उर्फ नहना की कहासुनी हो गई। नशे में चूर चाचा ने भतीजे में गोली दाग दी। जिससे भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह-सुबह बुद्धी सिंह पुत्र बहादुर सिंह और उसके भतीजे कृष्ण गोपाल उर्फ नहना पुत्र महेन्द्र सिंह घर की बातों को लेकर कहासुनी हो रही थी। बुद्धी सिंह तमंचा लेकर घूम रहा था। कृष्ण गोपाल घर से नोहरे पर पहुंचा। बुद्धी सिंह फिर से गाली-गलौज करने लगे। कृष्ण गोपाल पुनः समझाने की कोशिश कर रहा था कि इतने में बुद्धि सिंह ने तमंचा निकाला कर भतीजे की ओर से फायर कर दिया। जिससे गोली कृष्ण गोपाल के कमर के नीचे लगी। गोली लगते ही कृष्ण गोपाल गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। गोली लगने की जानकारी कृष्ण गोपाल के भाई भगवत स्वरूप को मिली।

सभी स्वजन नोहरे पर पहुंचे घायल कृष्ण गोपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को जानकारी मिलते ही गांव में पुलिस पहुंच गयी थाने पहुंचे घायल के भाई भगवत स्वरूप ने अपने चाचा के खिलाफ तहरीर दी। थाना निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस बुद्धी सिंह को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
