हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के कोलाहर चौकी के अंतर्गत जटपुरा मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश ने लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। अपने आप को लोगों से घिरता देख तमंचे से ठेका मालिक पर फायर कर मौके से भाग खड़े हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तमंचा तानते हुए बदमाशों ने सेल्समैन से कहा तेरे पास कितना कैश है, फटाफट निकाल दे। सेल्समैन हथियारबंद बदमाशों को देखकर घबरा गया। आवाज सुनकर अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में ही कैंटीन चला रहे ठेके के मालिक केशव देव पहुंच गए। बदमाशों ने सेल्समैन पर तमंचा तान रखा थ्रा और कैश मांग रहे थे। ठेका मालिक ने तमंचे के आगे हाथ करते हुए कहर, इसे गोली क्यों मार रहे हो जो भी कैश है, आप ले जाओ। इतने में नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी। गोली ठेका मालिक केशव निवासी कौलाहर के हथेली से पार निकल गई । गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ को देख बदमाश बाइक लेकर भाग खड़े हुए।

नौहझील इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश लूटपाट के इरादे से जटपुरा मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर आए थे और तमंचे की नोक पर लूटपाट करना चाहते थे। गोली ठेका मालिक केशव देव के हथेली से पार हो गई। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। घायल शराब ठेका मालिक केशव को इलाज के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes