हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुदामागढ़ी में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस के अलावा सीओ मांट संदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव सुदामागढ़ी निवासी दो भाइयों की शादी मई 2025 में थाना बल्देव क्षेत्र की दो बेटियों के साथ हुई थी। रविवार सुबह किसी बात पर दोनों बहनों में कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर बड़ी बहन घर से खेत की ओर चली गई। परिजन उसे बुलाने के लिए गए। तभी दूसरी बहन ने आंगन में टीन के नीचे लगी बल्ली से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। परिजन जब वापस लौटे तो उनके होश उड़ गए। विवाहिता फंदे से लटकी मिली। उधर, घटना की जानकारी पर विवाहिता के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ मांट संदीप कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
