• Fri. May 15th, 2026

ब्रेनोब्रेन वंडरकिड -2024 प्रतियोगिता में मथुरा की मान्या सोनी ने जीता गोल्ड मेडल

ByVijay Singhal

Oct 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टिव8 न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड-2024 प्रतियोगिता में एलीट न्यू जनरेशन स्कूल मथुरा की कक्षा-5 की मेधावी छात्रा मान्या सोनी ने गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय व परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
मान्या कृष्णा नगर निवासी समाज सेवी नवीन सोनी अध्यक्ष सलाहकार बोर्ड दहेज प्रतिषेध अधिनियम व अध्यापिका डा गुंजन सोनी की पुत्री है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन किड्स एकेडमी प्राईवेट लि. के तत्वावधान में हुई।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को प्रेरित करना सशक्त बनाना और उसमें प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना है यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की अंतर विद्यालय प्रतियोगिता है प्रतियोगिता में देश भर के 2000 से अधिक विद्यालयों के लगभग 75 हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें उनकी पुत्री मान्या सोनी ने मेन्टल मैथ्स, लॉजिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज एवं स्पीड टाइपिंग में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर विधायक विनय वर्मा, फरह चेयरमेन शालिग्राम बटिया,सोंख चेयरमेन योगेश नंबरदार अंतर्राष्ट्रीय कवित्री पूनम वर्मा दहेज सलाहकार बोर्ड की सदस्य सुरभि शिवपुरी, स्वप्ना अरोड़ा, डॉ.विद्युयोत्मा सिंह, एडवोकेट सौरभ अग्रवाल पार्षद चंदन आहूजा पार्षद देवेंद्र कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति जिला अध्यक्ष बलराम शर्मा रामनिवास शर्मा मनोज वर्मा रिंकू सोनी राधाबलभ सेन कृष्णकांत वर्मा, विवेक शर्मा सोनू वर्मा पवन सोनी विशाल सोनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.