हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव सतोहा में बुधवार रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि मृतक को उसकी बेटी से मिलाने के बहाने ले जाकर लाठी-डंडों से पीटकर विपक्षियों ने हत्या कर दी। परिवार वालों ने नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा।बाबूलाल (50) निवासी सतोहा, की बेटी को डेढ़ माह पहले गांव का ही चुन्नू बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाबूलाल ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। वहां युवती ने युवक के पक्ष में बयान दिया और उसी के साथ रहने की बात कही। बालिग होने की स्थिति में युवती को युवक के साथ भेज दिया गया। युवक-युवती शादी कर मथुरा से बाहर रहने लगे। बाबूलाल (50) निवासी सतोहा, की बेटी को डेढ़ माह पहले गांव का ही चुन्नू बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाबूलाल ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। वहां युवती ने युवक के पक्ष में बयान दिया और उसी के साथ रहने की बात कही। बालिग होने की स्थिति में युवती को युवक के साथ भेज दिया गया। युवक-युवती शादी कर मथुरा से बाहर रहने लगे। डाॅ. अरविंद कुमार, एसपी सिटी ने कहा मामला संदिग्ध है। परिवार वाले जिस प्रकार की घटना बता रहे हैं, मृतक के शरीर पर उस प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं हैं। सिर से खून भी भी नहीं निकला है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
