हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के यमुना एक्सप्रेस-वे से लेकर पानीगांव के यमुना पुल तक महाबली जमकर गरजा। इस दौरान सड़क किनारे संपर्क मार्ग पर बिना मानचित्र व अनुमति के बने होटल, गेस्टहाउस, ढाबे और विकसित हो रहीं आवासीय कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। यमुना राया हैरिटेज सिटी विकसित करने की योजना के तहत यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में करीब दर्जनभर इमारतों को ध्वस्त कर दिया।यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक्सप्रेस-वे से लेकर पानीगांव संपर्क मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पुलिसफोर्स और पीएसी की मौजूदगी में प्राधिकरण ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे बने ढाबे, होटल, गेस्टहाउसों को ध्वस्त करना शुरू किया। इससे ढाबा और गेस्टहाउस संचालकों में खलबली मच गई। लोग व्यापारिक प्रतिष्ठानों को कुछ दिन की छूट देने की मांग करने लगे। इसके बाद भी प्राधिकरण के अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जारी रखी। शुक्रवार को एक्सप्रेस-वे कट से लेकर भूतिया गांव तक करीब दर्जनभर होटल, ढाबे व विकसित हो रहीं आवासीय कालोनियों की चहारदीवारी व खड़ंजों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया मंगलवार को फिर से कार्रवाई शुरू की जाएगी। ये कार्रवाई यमुना एक्सप्रेस-वे कट से लेकर वृंदावन पक्के पुल तक बनी इमारतों पर की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
