• Fri. Nov 27th, 2026

175 वर्ष पुराने 60 फीट ऊंचे रथ में विराजमान होकर निकले भगवान रंगनाथ

Byvijay.singhal1233

Mar 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में लगभग 175 वर्ष पुराने चंदन से निर्मित 60 फीट ऊंचे रथ में विराजमान होकर भगवान रंगनाथ भक्तों को दर्शन देने निकले। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच ठाकुर रंगनाथ भगवान को श्री देवी और भूदेवी संग पालकी में विराजित कर ज्योतिष गणना अनुसार मेष लग्न में रथ यात्रा प्रारंभ की गई। जैसे ही सात कूपे का धमाका और काली के स्वर ने रथ खींचने का संकेत दिया, भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। श्री रंगनाथ भगवान की जय-जयकार से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। विशाल रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भक्तों की टोली भजन-कीर्तन करती हुई ठाकुरजी के रथ के साथ चल रही थी। रथ यात्रा मध्याह्न में बड़ा बगीचा पहुंची, जहां भगवान को विश्राम दिया गया। इसके बाद पुनः रथ को मंदिर की ओर प्रस्थान कराया गया। रथ घर पहुंचने पर ठाकुरजी को पुनः पालकी में विराजित कर शुक्रवार बगीची में ले जाया गया, जहां भगवान को शीतलता प्रदान करने हेतु रंगीन फव्वारे चलाए गए। ठाकुरजी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों में विशालकाय रथ खींचने की होड़ मच गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा में पीपीटी चैंपियनशिप में तन्वी को मिला पहला स्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई राशि पर मिली 40 करोड़ रुपये की ब्याज राशि अब ठाकुरजी की सेवा में खर्च की जाएगी। इस धनराशि से ठाकुरजी के लिए सोने का पलंग, पात्र और शृंगार बनवाने पर विचार किया जा रहा है। मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति ने इस संबंध में सेवायत गोस्वामियों को लेखाजोखा भेजा है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु मंदिर में रखी गोलकों और ऑनलाइन माध्यम से करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति भक्तों से मिली दान राशि को विभिन्न बैंक शाखाओं में मंदिर के खातों में जमा करती है। श्रीबांकेबिहारी महाराज के बैंक खातों में लगभग 268 करोड़ रुपये की दान राशि जमा है। वर्ष 2013 से इस जमा राशि पर बैंक द्वारा ब्याज पर ब्याज लगाकर लाभ राशि दी जा रही है। यह लाभ राशि अब बढ़कर लगभग 40 करोड़ रुपये हो गई है। मंदिर समिति ने मंदिर के सीए द्वारा तैयार लेखाजोखा रिपोर्ट सदस्य एवं सेवायत गोस्वामियों को भेजी है। गोस्वामी समाज इस धनराशि को ठाकुरजी की सेवा में कैसे लगाया जाए, इस पर मंथन कर रहा है। मंदिर समिति के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि यह ब्याज राशि पिछले 15 वर्षों से खर्च नहीं की गई थी। ठाकुरजी के लिए सोने का पलंग और पात्रबगोस्वामी समाज इस 40 करोड़ रुपये की लाभ राशि के उपयोग पर विचार कर रहा है। मुख्य रूप से ठाकुरजी के विश्राम के लिए सोने का पलंग बनवाने की योजना है। इसके अतिरिक्त, सोने के पात्र और शृंगार सामग्री भी बनवाई जाएगी। यह सभी वस्तुएं ठाकुरजी की सेवा और वैभव में वृद्धि करेंगी। 7455095736

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed