• Fri. Feb 27th, 2026

मथुरा में लंबी लगाई छलांग, 56 से सीधा टॉप टेन में मिला स्थान

ByVijay Singhal

Jul 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीएम डैशबोर्ड के तहज जारी होने वाले विकास कार्यों की रैंकिंग में मथुरा ने लंबी छलांग मारी है। बीते माह 56वें स्थान पर रहने वाला मथुरा इस बार सीधे टॉप-10 में शामिल हो गया है। यह रैंकिंग जून में कराए गए कार्यों के आधार पर जारी की गई है। बेहतर प्रदर्शन पर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने टीम को बधाई दी है। विकास और राजस्व कार्यों का मूल्यांकन कर सीएम डैशबोर्ड पर जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। हाल ही में शासन ने जून में किए गए कार्यों के आधार पर विकास और राजस्व कार्यों की रैंकिंग जारी की। इसमें मथुरा को विकास में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त हुआ है। बीते कई महीनों से मथुरा की स्थिति बेहतर नहीं थी। इस बार जिम्मेदारों ने प्रयास किया तो मथुरा सीधे 56वें स्थान से छलांग लगार 10वें पायदान पर आ गया। वहीं राजस्व रैंकिंग में भी सुधार दर्ज किया गया। बीते माह राजस्व रैंकिंग में 32वेें स्थान पर रहने वाला मथुरा अब 19वें स्थान पर है। इसके अलावा राजस्व और विकास की संयुक्त रैंक में मथुरा को 13वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह स्थान पिछली रैंकिंग में 41वां था। ऐसे में सभी में सुधार के साथ ही विकास में मथुरा का प्रदर्शन सबसे मजबूत है। चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम ने कहा, ये पूरी टीम के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। पूरी टीम को मेरी तरफ से बधाई। साथ मथुरा का यह स्थान बनाए रखने के साथ ही और बेहतरी के लिए प्रयास किए जाने का सभी संकल्प लें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.