• Sun. May 17th, 2026

दिवंगत होमगार्ड श्री ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी को लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा 28 लाख का चेक प्रदान

ByVijay Singhal

Oct 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 अक्टूबर/ जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के दिवंगत होमगार्ड श्री ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी संतोष देवी को प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा 28 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। मण्डलीय कमांडेंट होमगार्ड्स आगरा श्री घनश्याम चतुर्वेदी, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर आरती सिंह एवं रेनू सिंह की उपस्थिति में दिवंगत होमगार्ड श्री ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी संतोष देवी को चेक प्रदान किया गया। प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी केवल वर्दी धारी संगठन के जवानों का बीमा करती है। कंपनी द्वारा संतोष देवी को 28 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होमगार्ड द्वारा मात्र दो प्रीमियम जमा किया गया था और बीमारी के कारण होमगार्ड की मृत्यु हुई थी। होमगार्ड विभाग द्वारा एक्सीडेंट में बैंक के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाती है और होमगार्ड विभाग द्वारा किसी भी दिशा में मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए की धनराशि दी जाती है, किंतु प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बीमारी में भी अगर मृत्यु होती है तब भी उनके आश्रित को ₹3500 की न्यूनतम किस्त पर 28 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मृतक होमगार्ड के आश्रित को इस तरह की आर्थिक सहायता दिलाने में जिला कमांडेंट होमगार्ड डॉ0 शैलेंद्र प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा, इसके लिए मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड आगरा ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.