हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में तीर्थनगरी वृंदावन के सुप्रसिद्ध श्री रंगनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को रोहिणी नक्षत्र के अनुसार पारंपरिक भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री गोपाल जी के विग्रह का विधिवत पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसके बाद ठाकुर जी को भव्य रूप से शृंगारित कर झूले में विराजित किया। नंद बाबा और यशोदा के रूप में सजे आर. कृष्णन और सुधा कृष्णन ने ठाकुर जी को झूला झुलाते हुए भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। नंदोत्सव के अंतर्गत आयोजित लट्ठे के मेले में पहलवानों ने अपने जौहर दिखाने का प्रयास किया। परंपरागत रूप से लट्ठ पर चढ़कर ध्वज (पताका) को छूने या उतारने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार ध्वज को सही ढंग से प्राप्त न कर पाने के कारण मंदिर प्रबंधन और भक्तगणों में कुछ हद तक निराशा देखी गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
