हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम और रिसिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से नवनिर्मित सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा 300 एम टी पी डी का उद्घाटन महापौर विनोद अग्रवाल नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा किया गया। यह परियोजना “अलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट” द्वारा समर्थित परियोजना “परिक्रम” के तहत कार्यान्वित की जा रही है। यह नई सुविधा 300 मीट्रिक टन प्रति दिन (MTPD) क्षमता के साथ प्लास्टिक और अन्य कचरे के रीसाइक्लिंग का कार्य करेगी जिससे नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे की समस्या को नियंत्रित तथा पर्यावरण को बचाने के साथ-साथ कचरे के प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार होगा और शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
उद्घाटन के दौरान महापौर विनोद अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मथुरा-वृंदावन के लिए एक मील का पत्थर बताया और कहा कि यह पहल नगर निगम और रेसिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के बीच सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा की यह पहल अन्य शहरों के लिए भी आदर्श रहेगी । कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री चौधरी ने मथुरा में प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन समाधान तलाशने के अपने प्रयासों में एक प्रमुख कदम के रूप में इस सुविधा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी और एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्रबंधक भी मौजूद थे।
7455095736
