हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । सरकार द्वारा फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, केंद्र सरकार ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत फील्ड में कार्य कर रहे कर्मचारियों को पहली बार लैपटॉप उपलब्ध कराए हैं, लैपटॉप के जरिए ग्राम सचिव जहां एक ओर स्मार्ट बनेंगे, वहीं दूसरी ओर स्मार्ट ग्राम पंचायतों की आधारशिला भी रखेंगे। जिले की ग्राम पंचायतों को पहले से अधिक हाईटेक व कंप्यूटर अनुप्रयोग में अधिक कुशल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत विधायक पूरन प्रकाश व डीपीआरओ किरन चौधरी की मौजूदगी में 28 ग्राम सचिवों को लैपटॉप वितरित किये गये, जनपद में 52 सचिवों को लैपटॉप मिले हैं, विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंचायती राज विभाग के ग्राम सचिवों को हाईटेक करने, विकास कार्यों में तेजी लाने और कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए लैपटॉप मुहैया कराये हैं, उन्होंने ग्राम सचिवों से लैपटॉप के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने को कहा, डीपीआरओ किरन चौधरी ने कहा कि हर गांव पहले स्मार्ट बने और जब स्मार्ट बनेगा तो आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को भी प्राप्त करेगा ।
