• Sat. May 16th, 2026

साड़ी फैक्टरी की मशीन में करंट, आने से मजदूर मौत

ByVijay Singhal

Oct 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे नगर थाना क्षेत्र स्थित मसानी बाईपास लिंक रोड पर शुक्रवार की सुबह साड़ी फैक्टरी में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चामुंडा कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय सनी माहौर पुत्र गौरीशंकर मसानी बाईपास लिंक रोड स्थित एक साड़ी फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह रोजाना की तरह काम पर आया और साड़ियों में कलर करने के लिए मशीन पर काम करने लगा। सुबह 11 बजे के करीब मशीन में अचानक करंट आ गया और सनी उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। साथियों ने जब उसे करंट लगते देखा तो किसी तरह मशीन से हटाया, तुरंत ही साथी उसे अस्पताल लेकर दौड़े, यहां से चिकित्सकों ने उसे सिटी हास्पीटल के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के मौसी के लड़के दीपक ने बताया कि इससे पूर्व कई मजदूरों को मशीन के कारण करंट लग चुका है। सनी को भी पूर्व में कई बार करंट लगा। इसकी शिकायत भी उन्होंने फैक्टरी स्वामी से की। इस पर इलेक्ट्रशियन टीम ने तारों पर टेप लगाकर छोड़ दिया, लेकिन मशीन में करंट न लगे इसका कोई पक्का इंतजाम नहीं किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही, राधापुरम चौकी प्रभारी रोहन कुचालिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी करने लगे तो परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक के मौसी के बेटे दीपक पुत्र कैलाश ने पुलिस को लिखित में पोस्टमार्टम न कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.