हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुर के पास सोमवार की रात पैदल घर जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।यहां चिकित्सा ने उनका उपचार शुरू कर दिया। मंगलवार की सुबह घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया के सोमवार की रात दामोदरपुर निवासी 42 वर्षीय सूरज पैदल अपने घर जा रहे थे । अभी वह दामोदरपुर के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दे घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सुबह 7:00 बजे के करीब मृतक ने दम तोड़ दिया पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र सौरभ ने सदर थाने में दर्ज कराया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
