हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में गुड़ व्यापारी के पुत्र का बदमाशों ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया। सूचना पुलिस को लगी तो अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की खोज शुरू कर दी है। एसएसपी ने युवक की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवक की लोकेशन ट्रेस कर ली है। अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव पिथेर (भगत) निवासी नवाब सिंह ने बताया कि वह गुड़ के थोक व्यापारी हैं। 18 अप्रैल को उनका पुत्र सोनू बाइक से गुड़ की उधारी के पैसे लेने के लिए मथुरा के कलक्टरगंज गया। उसने यहां से तीन लाख रुपये उधारी के लिए और बैग में रखकर वापस घर के लिए चला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह भी बंद मिला। उन्हें चिंता हुई तो खोजबीन में जुट गए। बेटे की बाइक लक्ष्मी नगर के धोबी घाट में पड़ी मिली। उनके बेटे के मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया। इसमें बदमाशों ने उनके बेटे का अपहरण करने की बात कही और बेटे को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने घटना की जानकारी जमुनापार पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी श्लोक सिंह ने युवक की बरामदगी के लिए एसओजी प्रभारी राकेश यादव, स्वाट प्रभारी सोनू कुमार, जमुनापार, वृंदावन और जैंत पुलिस समेत पांच टीमों का गठन किया। एसएसपी श्लोक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवक का सुराग लग गया है। पुलिस की टीमें अपहृत युवक की बरामदगी में जुटी हैं। जल्द ही बरामद कर मामले का राजफाश किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
