• Sat. Feb 21st, 2026

मथुरा में निशान यात्रा में झूमे खाटू श्याम के दीवाने

ByVijay Singhal

Feb 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट ने  नगर में निशान यात्रा निकाली। इसके साथ ही चार दिवसीय फागुन महोत्सव का शुभारंभ हो गया। 23 को फ्लोरेंस गार्डन में श्याम कीर्तन होगा। प्रमुख उद्योगपति प्रमोद कसेरे ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कृष्णा नगर स्थित विपिन नर्सिंग होम के पीछे से शुरू हुई निशान यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई भूतेश्वर स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां लगभग 251 निशान बाबा को अर्पित किए गए। संस्थापक राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा और बाबा का अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। उपाध्यक्ष प्रियांक मल्होत्रा ने बताया कि 21 फरवरी को विपिन मित्तल के निवास आनंद धाम में बाबा श्याम का अभिषेक किया व 22 फरवरी को महेश मित्तल के निवास कृष्ण कुंज कॉलोनी में मेहंदी कार्यक्रम होगा। सहसचिव मोहित मित्तल ने बताया कि 23 को मसानी लिंक रोड स्थित फ्लोरेंस गार्डन में श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सचिव आलोक जैन आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.