• Sun. May 24th, 2026

जो कर्म है वही सबसे बड़ा धर्म है: एस.बी. सिंह

ByVijay Singhal

Dec 13, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन में दो दिवसीय श्रीमद्भगवद् गीता जयंती महोत्सव भक्ति वेदांत रिसर्च सेंटर पुणे के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। महोत्सव में उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद मथुरा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस.बी.सिंह ने कहा कि जो कर्म है वही सबसे बड़ा धर्म है। गीता हमें यही सिखाती है। गीता सांसारिक मुक्ति का मार्ग है। यह हर वर्ग के लोगों के लिए लिखी गयी है। गीता से हमें यही संदेश मिलता है कि ज्ञान का सही उपयोग हो और आडम्बरों से हम दूर रहें। श्रीरंगलक्ष्मी संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य अनिलानंद जी ने गीता के कर्म, भक्ति और ज्ञान के सिद्धान्तों के गूढ़ रहस्य को समझाया। गीता विद्वान गंगाधर पाठक ने गीता के सिद्धान्तों पर प्रकाश डाला।।हंसराज काॅलेज दिल्ली के प्रो. नित्यगोपाल शर्मा ने गीता के व्यवहारिक व अन्य पहलुओ पर प्रकाश डाला। श्रीमती ज्योत्सना शर्मा के अलावा गिव संस्थान के संत अकाम मुक्ति दास, प्रो. के.के. शर्मा और मंजू गौड़ प्राचार्य ने भी गीता के भक्ति, कर्म, ज्ञान पर अलग-अलग दृष्टिकोण से विचार व्यक्त किये। महोत्सव के अंत में ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डाॅ. उमेश चंद्र शर्मा ने गीता जयंती मनाये जाने के औचित्य पर प्रकाश डाला। निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना द्वारा संस्थान में चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार द्वारा गीता विद्वानों का पटुका पहना कर सम्मान किया गया।
इससे पूर्व प्रथम दिन गीता जयंति महोत्सव का शुभारंभ गीता विद्वान ब्रह्मबोधि जी ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अनेक उदाहरण देते हुए गीता के रहस्य समझाये। प्रमुख वक्ता श्रीवत्स गोस्वामी ने ब्रज भाषा में बोलते हुये गीता पर प्रकाश डाला। आचार्य बद्रीश ने कहा कि गीता के संदेश अपनाये तो सभी बाधाऐं दूर हो सकती है। पं. रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि गीता में सभी समस्याओं के निदान का भंडार है। भक्ति वेदांत रिसर्च सेंटर पुणे के भूषण कुमार चौधरी ने संस्था द्वारा पुणे व आसपास में चलाये जा रहे गीता के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम से अवगत कराया। विदित हो कि उक्त संस्था का उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद का एमओयू है। संस्था की पदाधिकारी डाॅ. रेवती कथारे ने अपने द्वारा किये गये गीता पर शोध पर प्रकाश डाला। प्रथम दिन डाॅ. देवेद्र सिंह, विजय मिश्र, रितेश पाण्डेय, विभा गोस्वामी, राजेश शुक्ला, श्रीमती शारदा मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन डाॅ. रामदत्त मिश्र ने किया। गीता व रासलीला प्रशिक्षण ले रहे बच्चों द्वारा गीता की संगीतमय आरती व गीता के श्लोकों पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.