हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम ने शहर में घूमते निराश्रित गोवंश को लेकर शनिवार को अभियान चलाया। इसके तहत 20 गोवंश को पकड़कर कान्हा पशु आश्रम स्थल भेजा गया। नगर निगम ने पशुपालकों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी ने अपने मवेशियों को सड़कों पर छोड़ा तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। मीडिया में 23 अगस्त के अंक में रात में वृंदावन की सड़कों पर गोवंश का कब्जा, कम पड़ रहीं सारी व्यवस्थाएं शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद निगम के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया। सहायक अपर नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि पशुओं को सड़कों पर छोड़ने से यातायात भी बाधित हो रहा हैं और हादसे भी हो रहे हैं। निगम वैसे तो लगातार कार्रवाई करता आ रहा है, लेकिन अब अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थल में पहुंचाया जाएगा। निगम की टीम ने वृंदावन के विभिन्न मार्गों से शनिवार को 20 गोवंश को पकड़ा है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं की जिम्मेदारी लें और उन्हें समय पर चारा-पानी दें, लेकिन उन्हें खुले में छोड़ने से परहेज करें। ऐसा न करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
