हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा की नगरी में कल्याण मंडप बनाने की स्वीकृति दी है। ये नगर निगम क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसके लिए मथुरा और वृंदावन क्षेत्र में जमीन तलाशी जा रही है। इसमें एक साथ करीब 400 शादियां हो सकेंगी। यहां वर-वधु के स्वजन तो बैठ ही सकेंगे, एक हाल ऐसा होगा, जिसमें 100 अन्य लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। इसमें वीआईपी भी बैठ सकते हैं। भोजन तैयार करने के लिए कक्ष होंगे। यहां सामूहिक विवाह समारोह हो सकेंगे।
7455095736
