• Thu. Jul 9th, 2026

मथुरा में अवैध संबंधों में बाधक बनने पर कलयुगी मां ने पुत्र को चाय में जहर देकर मौत की नींद सुलाया

ByVijay Singhal

Dec 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर तीन दिन पूर्व कलयुगी मां ने अपने ही बेटे को चाय में जहर दे दिया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात्रि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाईवे क्षेत्र की दिल्ली वाली बाउंड्री स्थित मनीष पुरम कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय कलुआ पुत्र इशाक को तीन दिन पूर्व उसी की मां रिहाना ने सुबह की चाय में जहर दे दिया। बेहोशी की हालत मे कलुआ को देख परिजन द्वारा उसको आनन फानन शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां देर रात केडी अस्पताल से जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की मां रिहाना ने बेलदारी का कार्य करने के दौरान उस्फार निवासी एक युवक से अवैध संबंध स्थापित हो गए थे। उसके अवैध संबंध में बाधा बनने पर पहले अपने पति को तंत्र-मंत्र की क्रिया से पागल कर दिया था और अब अपने बेटे को चाय में जहर देकर मार दिया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.