• Sun. Feb 15th, 2026

शादी के महज दो महीने बाद ससुराल वाले बने हैवान, नवविवाहिता को जिंदा जलाया,अस्पताल में भर्ती

ByVijay Singhal

Jun 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा बाजना गांव में एक नवविवाहिता की पिटाई कर उसे जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। मायके वालों ने हाईवे थाने में पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, घायल महिला को देखने पहुंचे मायके वालों को अस्पताल प्रशासन ने मिलने से रोक दिया। इसे लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद का निपटारा कराया। बीती 23 अप्रैल को आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली रवीना की शादी देवीपुरा बाजना निवासी बबलू के साथ हुई थी। रवीना के भाई बच्चन सिंह ने बताया कि शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल वाले मारने-पीटने लगे। रवीना मायके चली गई थी। नौ जून को उसे ससुराल वाले समझौता कर वापस अपने साथ ले आए। बच्चन सिंह का आरोप है कि शनिवार शाम पति बबलू समेत अन्य ससुराल वालों ने बहन रवीना की पिटाई की। उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। आग से बहन रवीना झुलस गई है। उसे हाईवे स्थित एक निजी अस्प ताल में भर्ती कराया है। बताया कि मायके वाले जब बहन को देखने पहुंचे तो उन्हें अस्पताल प्रशासन ने मिलने से मना कर दिया। इसको लेकर अस्पताल पर बखेड़ा हो गया। लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे हुए हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मायके वालों को महिला से मिलवाया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि बच्चन सिंह ने थाने में बहन के पति बबलू और जेठ पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.