हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में बृजतीर्थ विकास परिषद द्वारा वित्तपोषण जोधपुर झाल वेटलैंड पर प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की चहचहाहट विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। इंग्लैंड के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऐश्ले बून ने जब दिल्ली में जोधपुर झाल के बारे मे सुना तो वे नेचर गाइड गजेंद्र सिंह व टूर ऑपरेटर विनोद गोस्वामी के साथ जोधपुर झाल पहुंचे। ऐश्ले बून ने कहा कि जोधपुर झाल के बारे में जितना सुना यह उससे कहीं अधिक बेहतर है। यहां उन्होंने दो घंटे में 72 प्रजातियों के पक्षी देखे हैं। यह यात्रा उनके लिए अद्भुत व सुखद पल है। जोधपुर झाल के संरक्षण से जुड़े बीआरडीएस संस्था के ईकोलोजिस्ट डॉ केपी सिंह ने बताया कि जोधपुर झाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। इस समय जोधपुर झाल में प्रवासी पक्षियों में नोर्दन पिनटेल, नोर्दन शोवलर, गेडवाल, बार-हेडेड गूज, ग्रे-लैग गूज, कॉमन टील, टफ्टिड डक, कॉमन पोचार्ड, कॉमन कूट, सिट्रिन वेगटेल, ब्लूथ्रोट, साइबेरियन स्टोनचौट, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल, मार्श हैरियर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
