हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में श्री राधाश्याम सुंदर मंदिर द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगरभर में राधे-राधे के जयकारे गूंज उठे और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। शाम 6 बजे गोविंद घाट परिक्रमा मार्ग से शुरू हुई शोभायात्रा सेवाकुंज मार्ग, लोई बाजार, प्रताप बाजार, अनाज मंडी चौराहा, सर्राफा बाजार, गौतम पाड़ा तिराहा, विद्यापीठ चौराहा, बांकेबिहारी बाजार, अठखंभा बाजार और बनखंडी होते हुए श्री राधाश्याम सुंदर मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सप्त देवालय मंदिर की भव्य झांकियों सहित दर्जनों झांकियां शामिल रहीं। साथ ही बैंड दलों की धुनों और कीर्तन मंडलियों के भजनों ने भक्तिरस से वातावरण को सराबोर कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
