हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 115 के पास कारब सिहोरा रोड पर हत्या कर दूधिए का शव फेंके जाने के मामले का खुलासा न होने से गुस्साए लोगों ने रविवार दोपहर राया-बलदेव मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ 2 दिन में हत्या का खुलासा करने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। महावन क्षेत्र में शनिवार रात नौ बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पंकज का शव मिला। वह मूलरूप से करील थाना मुरसान जिला हाथरस का रहने वाला था। पिता की मृत्यु के बाद लंबे समय से वह अपनी ननिहाल नगला धनुआं थाना राया में ननिहाल में मामा भोला के साथ दूध बेचने का काम करता था। शनिवार शाम पांच बजे वह मथुरा शहर दूध लेकर गया था। रात नौ बजे कारब सिहोरा रोड पर स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे उसका शव मिला। रविवार दोपहर डेढ़ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर लोगों ने राया बलदेव मार्ग पर गांव बहादुरपुर के समीप सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचन पर एसपी देहात त्रिगुण विषेन, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन आलोक सिंह, महावन,राया, मांट,बलदेव,जमुनापार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ महावन ने बताया कि युवक की हत्या को लेकर महावन पुलिस, एसओजी, स्वाट टीम, डॉग स्क्वायड को लगाया गया है। दो दिन के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
