• Mon. Jul 6th, 2026

11 हजार मिट्टी के दिए जलाकर मनाएंगे दीवाली: जगदीश नौहवार

ByVijay Singhal

Jan 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सिद्ध स्थली श्रीझाड़ी हनुमान मंदिर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 22 जनवरी को हनुमानजी का फूल बंगला सजाया जाएगा। भजन संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे मंदिर जगमोहन व प्रांगण में 11 हजार मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे।
कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता जगदीश नौहवार ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के आगमन पर पूरा देश जश्न मनाएगा। भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी के प्रांगण में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मंदिर व देवालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भाजपा नेता जगदीश नौहवार ने हनुमान मंदिर के प्रांगण में झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर सफाई की। इस दौरान डेयरी एसोशिएसन के अध्यक्ष चौ. शीशपाल सिंह, लखमी सेठ, बाबूलाल प्रधान, मदन राघव लोहई, रामवीर प्रमुख, गोपाल चैयरमेन, पवन चौधरी, महेन्द्र सिंह, नेमसिंह पहलवान, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.