• Sat. Apr 25th, 2026

गनीमत रही बंद थे स्कूल, वरना हो सकती थी अनहोनी

ByVijay Singhal

Sep 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में हुई तेज बारिश ने कई परिषदीय स्कूलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। बारिश के दौरान अगर स्कूल खुले होते तो अनहोनी हो सकती थी। शनिवार को शिक्षक और छात्र स्कूल पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। किसी विद्यालय में दीवार गिरी पड़ी थी तो किसी का प्लास्टर उखड़ा पड़ा था। कई स्कूलों में अंदर और बाहर तक पानी भरा था। हालात देखने के बाद शिक्षकों के मुंह से बस यही निकला कि भगवान तेरा शुक्र है कि स्कूल बंद था। वरना बड़ा हादसा हो जाता। बारिश से उच्च प्राथमिक विद्यालय छटीकरा के पड़ोस की दीवार स्कूल पर गिर पड़ी। इससे स्कूल की दीवार और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्कूल के कक्षों में दरारें आ गईं।
प्रधानाध्यापक चित्रा ने बताया कि जब वह सुबह स्कूल पहुंचीं तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई। दीवार गिरने से विद्यालय में काफी नुकसान हुआ है। मथुरा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालगढ़ में भी छत का भारी भरकम प्लास्टर नीचे गिर पड़ा। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ब्रजराज सारस्वत ने बताया कि स्कूल बंद था। इसलिए गनीमत हो गई। वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
चौमुंहा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजई में तो बारिश के दौरान बरामद की छत ही धराशायी हो गई। प्रधानाध्यापक पवन दुबे ने बताया कि विद्यालय के बरामदे की पूरी छत गिर पड़ी है। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय औहवा में विद्यालय की दीवार गिर गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय खायरा के अंदर और बाहर पानी भरा है। प्राथमिक विद्यालय बेरा प्रथम में भी जलभराव की समस्या बनी है। प्राथमिक विद्यालय ढ़ाक मांट के रास्ते में जलभराव के कारण शिक्षक और छात्रों को विद्यालय तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।

गोवर्धन विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगापट्टी में जलभराव के कारण छात्रों और शिक्षकों को दिक्कत हुई। प्राथमिक विद्यालय सीह के कक्षों में जगह-जगह दरार पड़ गई हैं। छत का प्लास्टर भी गिर रहा है। हालात से शिक्षकों और छात्रों में दहशत है। प्राथमिक विद्यालय नगला धनियां में फर्श पूरी तरह खराब हो गया है। छतें जगह-जगह से टपक रही हैं। सुनील दत्त, बीएसए ने कहा, जिन विद्यालयों में बारिश की वजह से नुकसान हुआ है। उनका सर्वे कराया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.