• Tue. May 12th, 2026

वृंदावन में जमीन खरीदने को अब ठिठक रहे निवेशक

ByVijay Singhal

Oct 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आसमान छू रहे जमीन के दाम अब कुछ नीचे आए हैं। निवेशक अब यहां निवेश करने से ठिठक रहे हैं। डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने के प्रकरण के बाद खास तौर से बाहर के निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा स्थानीय प्रापर्टी डीलर परेशान हैं। जिन लोगों ने जमीन खरीद रखी है उन्हें लग रहा है कि कहीं घाटा न हो जाए। प्रापर्टी डीलर जमीन स्वामी को कुछ धनराशि देकर एग्रीमेंट करा लेते हैं और रजिस्ट्री कराने के लिए समय निर्धारित कर लेते हैं। जमीन का कारोबार करने वाले पर्ची पर जमीन की बिक्री करते हैं। पर्ची पर जमीन की बिक्री होने के कारण इसका लेखा-जोखा केवल प्रापर्टी डीलर और जमीन के खरीदार के पास होता है। डालमिया फार्म हाउस में पेड़ काटने के बाद हुए बवाल ने वृंदावन में जमीन खरीदने वालों के कदम धीमे कर दिए हैं। कुछ स्थानों पर जमीन के दाम भी कम हुए हैं। 10 से 15 प्रतिशत दाम कम होने की बात कही जा रही है। जिले में तीन तरह की जमीन है। आश्रम, गृह, पार्किंग एवं ग्रीन जोन। कई प्रापर्टी डीलरों ने आश्रम, पार्किंग एवं ग्रीन जोन की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए ही प्लाट काटकर करोड़ों रुपये कमाए। डालमिया फार्म हाउस भी आश्रम की जमीन है। इस पर भी बिना नक्शा पास कराए प्लाट काटकर बेचे गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.