• Sun. May 17th, 2026

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय मथुरा एवं म्युचुअल फंड ऑफ़ इंडिया संगठन के तत्वाधान में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ByVijay Singhal

Oct 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा म्युचुअल फंड आफ इंडिया संगठन के तत्वाधान में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई । उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता हेतु प्रेरित किया । उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय में छात्रों को वित्तीय साक्षरता प्रदान करने पर जोर दिया है । उन्होंने बताया की वित्तीय साक्षरता तथा अपनी बचत से हम अपनी जिम्मेदारियों तथा परिवार का भरण पोषण सुगमतापूर्वक पूर्ण कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के कार्यपालक निर्देशक श्री मनोज कुमार ने सेबी की स्थापना, उसकी कार्यप्रणाली तथा भूमिका के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि सेबी की मुख्य भूमिका बाजार को सुचार रूप से काम करने के लिए नियम तथा विनियमन तय करना है । सेबी बाजार में मौजूद सभी प्रतिष्ठानों का पालन करता है और यह भी सुनिश्चित करता है कि वह छोटे निवेशकों को धोखा ना दें । यदि कोई धोखा देता है तो उसको सेबी दंडित करता है। उन्होंने कहा की हम समाज के लोगों को वित्तीय जागरूकता प्रदान कर, निवेशको के साथ होने वाले धोखाधड़ी को रोक सकते हैं । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, म्युचुअल फंड आफ इंडिया संगठन के सदस्य श्री सूर्यकांत शर्मा जी ने बताया कि हमारी छोटी-छोटी बचत लंबे समय तक करते रहने से हम एक अच्छा वित्तीय कॉरपस तैयार कर सकते हैं । जिससे हम अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को सुगमता पूर्वक पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए हमारी वित्तीय सार्थकता तथा साक्षरता अत्यंत आवश्यक है ।हमें बाजार तथा विभिन्न संस्थाओं के उत्पादों के बारे में सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है ‌ जिससे हम किसी ठगी या धोखाधड़ी का शिकार ना हो सके । उचित वित्तीय ज्ञान होने से हम अपने बचत को सही जगह लगाकर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिससे हम अपनी आर्थिक स्थिति को सुधर सकते हैं । कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर अरुण कुमार मदन द्वारा किया गया । इस अवसर पर मथुरा जनपद के वित्तीय साक्षर लोग 5 लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में प्रोफेसर नित्यानंद पांडे, अधिष्ठाता मत्स्यिकी महाविद्यालय; प्रोफेसर रश्मि सिंह, अधिष्ठाता डेरी विज्ञान महाविद्यालय; प्रोफेसर स सर्वजीत यादव, निर्देशक इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरावेटरनरी साइंसेज;  प्रोफेसर विजय पांडे, प्रोफेसर देश दीपक सिंह, प्रोफेसर बृजेश यादव, प्रोफेसर अमित सिंह सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.