• Tue. Feb 10th, 2026

राया में पत्रकार से दरोगा ने की अभद्रता पत्रकारों ने रोष व्यक्त करते हुए सी ओ महावन से की शिकायत

ByVijay Singhal

Jul 11, 2024
Spread the love
सी.ओ. ने जांच कर कार्यवाही का दिया आश्वासन
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । राया में एक पत्रकार की पुलिस के दरोगा द्वारा पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है जब महावन में सी ओ भूषण वर्मा से पीड़ित पत्रकार के साथ करीब 20 की संख्या में पत्रकारों ने दरोगा की कार्य शैली पर रोष व्यक्त करते हुए शिकायत की| सी ओ महावन ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया|
 पीड़ित पत्रकार प्रिंस वर्मा  ने क्षेत्राधिकारी को दी शिकायत में बताया कि  वह बुधवार 10 जुलाई को  तकरीबन रात के  9 बजे के एक खबर की कवरेज करने के लिए राया कस्बा के मोहल्ला व्यापरियांन में गया था वहां दो गुटों में झगड़े की सूचना थी पुलिस वहाँ पहले से मौजूद थी वहाँ हो रहे उपद्रव को जैसे ही कैमरे में कैद करना चाहा तभी कस्बा प्रभारी मनोज कुमार ने पीड़ित पत्रकार का मोबाइल छीन लिया तथा लाठिया बरसा दी साथ ही भद्दी भद्दी गालियां भी दी |उक्त प्रकरण की शिकायत लेकर मे वह अपने  साथियों के साथ थाना राया पहुँचा और शिकायती पत्र थाना प्रभारी को सौंपा| राया थाना प्रभारी की तरफ से कोई कार्यवाही ना होने पर गुरुवार को महावन में पत्रकार साथियों के साथ उक्त प्रकरण से अवगत कराते हुए लिखित रूप से शिकायत करके आरोपी दारोगा मनोज कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है|  क्षेत्राधिकारी महावन भूषण वर्मा ने  मामले की जांच कर दो दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान उपज के जिलाध्यक्ष अतुल जिंदल,आई जे यू के राया इकाई अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह,पंकज गुप्ता,दीपक चौधरी,मोहनवीर,मुनेश कुमार,प्रदीप कुमार,कन्हैया शर्मा,रिंकू शर्मा,अमित अग्रवाल,केदार सिंह,अमित शर्मा,इकलाख कुरेशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.