• Tue. May 26th, 2026

महंगाई का झटका, पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी; इतना बढ़ेगा जेब पर बोझ

ByVijay Singhal

Nov 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
सीएनजी वाहन स्वामियों की जेब पर भार बढ़ गया है। ग्रीन गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। अब ये 96.75 रुपये प्रति किलो मिलेगी। इसकी कीमत पेट्रोल से भी अधिक हो गई है। पेट्रोल की कीमत 94.81 रुपये प्रति लीटर है। ग्रीन गैस लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर किशन सिंह ने बताया कि आगरा और लखनऊ में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। पहले से 94 रुपये प्रति किलो कीमत थी, अब 96.75 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसकी वजह सरकार की ओर से मिलने पर वाली अनुदान में कमी होना है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.