बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष व मुख्य वक्ता डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की आर्थिक व जनकल्याणकारी नीतियों के कारण भारत की ताकत का डंका विश्व में बज रहा है I विकसित भारत सर्वांगीण विकास ही मोदी की गारंटी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों को हराकर राष्ट्र धर्म का पालन करते हुए मोदी ने सबके कल्याण के लिये कार्य किया I जातिवाद-परिवारवाद नहीं, सबका साथ-सबका विकास हो और यही विकसित भारत की परिकल्पना का आधार है। मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक हैं। मथुरा महानगर के अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास का परिणाम य़ह कि गरीब, शोषित, किसान व पिछड़ों का विकास करके मोदी जी ने अपना वायदा पूरा किया है I रियल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर व कार्यक्रम के संयोजक पुनीत प्रजापति ने सभी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया I कार्यक्रम का संचालन पंकज अग्रवाल ने किया। अंत में ‘वन्दे मातरम’ गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संगोष्ठी में मथुरा महानगर की विभिन्न संस्थानों से आये 150 से अधिक प्रबंधकों ने भाग लिया I
