हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बंदर परेशानी का कारण बने हुए हैं। सप्त देवालयों में शुमार ठा. श्रीराधारमण मंदिर और आसपास के क्षेत्र में इनकी संख्या बढ़ती जा रहा है। लोगों का घरों और गलियों से निकलना दूभर हो गया है।
विश्व प्रसिद्ध श्री बांकेबिहारी मंदिर में सुबह मंगला दर्शनों के साथ भक्तों और स्थानीय लोगों का मंदिर आना शुरू हो जाता है। राधारमण मंदिर के आसपास क्षेत्र में बंदरों का उत्पात मचा रहता है। यहां रहने वाले लोगों को बंदरों द्वारा रोजाना नुकसान पहुंचाया जा रहा है वहीं भक्तों पर भी ये हमला कर देते हैं। इसमें लोगों को चोटें आयी हैं। राधारमण घेरा में रहने वाले बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो गया है। वे बंदरों से हर वक्त डरे-सहमे रहते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राधिका गोस्वामी ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि वार्ड संख्या 65 में आने वाले विश्व प्रसिद्ध मंदिर क्षेत्र में लोगों को बंदरों के उत्पात से मुक्ति दिलायी जाए। उन्होंने मंदिर घेरा क्षेत्र में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग की है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
